Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मदद मांगी तो बार डांसर को पिलाई शराब, फिर 4 ने किया गैंगरेप

पीडि़ता को पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका है। अस्पताल अधीक्षक सुब्रत मंडल ने कहा कि युवती की हालत स्थिर है। इलाज के बाद ही सब कुछ कहा जा सकता है।

04 Sep 2023

मदद मांगी तो बार डांसर को पिलाई शराब, फिर 4 ने किया गैंगरेप

कोलकाता। चार युवकों पर एक घर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना कल देर रात उत्तर 24 परगना के अशोकनगर इलाके में हुई। अशोकनगर थाने की पुलिस ने सुबह करीब तीन बजे 24 वर्षीय युवती को बेहोशी की हालत में पाई थी। आरोप है कि बार डासंर का काम करने वाली युवती को शराब पीने के बाद बेहोश होने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तन्मय पाल, आकाश चक्रवर्ती, तुकई सिकदर और गोपाल पाल हैं। गिरफ्तार सभी लोगों का घर अशोकनगर इलाके में है। 
कथित तौर पर चार युवक लड़की को तुकई सिकदर के खाली घर में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार युवती कोलकाता के एक बार में डांसर है। गिरफ्तार लोगों को आज बारासात अदालत में पेश किया गया और सात दिनों की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया गया। पुलिस की फरियाद पर कोर्ट ने आरोपियों को सात दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है। इस संदर्भ में हाबरा के एसडीपीओ ने कहा, 'गैंगरेप की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जिनके नाम सामने आए हैं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 'लड़की का गोपनीय बयान लिया जाएगा।Ó 
दूसरी ओर, अशोकनगर विधायक और उत्तर 24 परगना जिला परिषद के चेयरमैन नारायण गोस्वामी पीडि़ता को लेकर सीधे बारासात अस्पताल पहुंचे। नारायण गोस्वामी ने पूरी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, 'यह घटना बहुत राक्षसी है। मैं उस परिवार के साथ रहूंगा। पुलिस ने आज सुबह पीडि़ता को अशोकनगर के एक खेत से बचाया है। मुझे पता चला कि जिन चार युवकों के खिलाफ शिकायत की गई थी। उनमें से एक का पीडि़ता से कुछ संबंध था। उसका नाम आकाश है।Ó विधायक ने यह भी कहा कि पीडि़ता के घर में कोई बीमार है। उन्हें इलाज के लिए कुछ पैसों की जरूरत थी। ऐसे में पीडि़ता ने इसकी जानकारी आकाश और उसके परिचितों को दी। उन्होंने पीडि़ता को उस खेत में आने को कहा। तभी यह घटना घटी। चारों नशे में थे। 
पुलिस और पीडि़ता के परिवार का आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। चारों को पुलिस ने उनके ही घर से गिरफ्तार किया है। पीडि़ता का घर हाबरा के अकरमपुर में है। घटना के बारे में पीडि़ता ने कहा कि मैं आकाश चक्रवर्ती को जानती थी। मुझे कुछ पैसों की जरूरत थी, आकाश ने मुझे पैसे देने के लिए बुलाया। फिर एक घर में ले जाकर जबरन नशीला पदार्थ पिलाया। आकाश समेत कुल चार लोगों ने बेहोश कर मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
उन्होंने कहा कि फिर मुझे एक खाली जगह पर छोड़ दिया। मैं दोषियों के लिए कड़ी सजा चाहती हूं। पीडि़ता को पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका है। अस्पताल अधीक्षक सुब्रत मंडल ने कहा कि युवती की हालत स्थिर है। इलाज के बाद ही सब कुछ कहा जा सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News